Thursday, 1 February 2018

"हटा के रंग महल में सैकड़ों वर्षों बाद गुंजा संगीत"

दमोह -हटा 
अवसर था उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नावघाट हटा के छात्र-छात्राओं के एक्सपोजर विज़िट का। सभी 31 जनवरी 2018 को सुबह से ही तैयार होकर अपने विद्यालय पहुँचे । जहाँ से हटा के "रंग महल" पहुचे जिसे देख कर शिक्षक एवम् विद्यार्थी हथप्रथ रह गए। डाइट के व्याख्याता मनोज जैन ने वहाँ बच्चों को रंग महल के बारे में बताया। बच्चों ने कहा कि हमारे शहर में इतनी सुंदर पर्यटन की जगह है और हमे मालूम नही थी । रंगमहल के मध्य बने रंगमंच और शानदार दर्शकदीर्घा को देख कर बच्चे अपनी प्रदर्शनकारी कला को प्रस्तुत करने के मचल उठे । ओर तुरंत मोबाइल तथा छोटे से साउंड की मदद से दो नृत्य रंगमंच पर प्रस्तुत किये । जहाँ सैकड़ों वर्षों पहले कभी नृत्य हुआ करते थे । नृत्य देख लगा जैसे वर्षो से वीरान पत्थरों में जान आ गई हो । रंगमंच नाम की सार्थकता दिख रही थी। इसके लिए नावघाट विद्यालय प्रधानाध्यापक आर एस चौरसिया साधुवाद के पात्र है। 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...