Thursday, 25 January 2018

दमोह-कनकपुरा सरपंच ने नहीं फहराया तिरंगा


यूसुफ पठान @मड़ियादो -जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकपुरा में ध्वजारोहण पंच विश्वनाथ यादव के द्वारा किया गया। दरअसल यहां की सरपंच संझली बहू आदिवासी के द्वारा रोजगार सहायक तरुण गर्ग को हटाने की प्रसासन से मांग की थी। सरपंच , उप सरपंच सहित कुछ पांचो की शिकायत थी की रोजगार सहायक तरुण गर्ग कुछ दबंग लोगों के कहने पर पंचायत में गलत तरीक़े से काम करते है। 

पुलिस के सामने हुआ ध्वजारोहण

ध्वजारोहण के दौरान किसी प्रकार से  व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला व स्टाप के साथ ग्राम पंचायत कनकपुरा पहुंची वहा सरपंच , उप सरपंच कोई नहीं था मोके पर उपस्थित पंचो  और ग्रामीणों के मौजूदगी में एक पंच विश्वनाथ यादव ने उपस्थित जनो की सहमति से ध्वजारोहण किया इस अवसर पर सचिव रामकिशुन मिश्रा , स्कूल स्टाप व विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...