Wednesday, 24 January 2018

सामाजिक चेतना अभियान का आयोजन



 
   दमोह/ प्रदेश में बालिकाओं एवं महिलाओं को सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से ‘‘सामाजिक चेतना अभियान‘‘ के रूप में ‘‘सम्मान सुरक्षा स्वरक्षा संवाद‘‘ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया  इस अभियान की शुरूआत 24 जनवरी बुधवार से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर की गई , जो कि श्रृंखलाबद्ध रूप से महिला दिवस, 8 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों के समन्वय से समाज में जन जागरूकता के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।

  24 जनवरी के दिन इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में यव्ाद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर लिया गया है। आज की बालिका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे वो क्षेत्र खेल हो या राजनीति, घर हो या उद्योग। राष्ट्रमण्डल खेलों के गोल्ड मैडल हो या मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के पद पर आसीन होकर देश सेवा करने का काम हो सभी क्षेत्रों में लड़कियाँ समान रूप से भागीदारी ले रही है
इसी के दौरान मड़ियादो थाना में एक आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी शृद्धा सुक्ला दुवारा महिलाओं, बेटियों को उनके अधिकार बताए। मंडल अध्यक्ष डॉ.रामगोपाल सोनी दुवारा विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया बच्चियों के पढ़ाई पर अविभावक जोर दे। उन्होंने कहा शासन बेटियों की पढ़ाई पर हर प्रकार से मदद कर रही है।
कार्यक्र्म में शिक्षक शिक्षकाये, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, क्षात्राये सहित ग्राम की महिलाएं उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...