बेटियों और महिलाओ को जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने कर रही जागरूक
दमोह / यूसुफ पठान (मड़ियादो)
एक नई पहल जो की मध्यप्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशो के फलस्वरूप व्यापक स्तर पर प्रदेश के सभी ज़िलो में संचालित हो रही है इसी पहल के अंतर्गत दमोह ज़िले के पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल के निर्देशन में महिलाओ एवं विषेश रुप से नाबालिक बच्चियो पर घटित अपराधो पर अंकुश एवं छात्राँओ को उनके खिलाफ आवाज उठाने और विपरीत परिस्थितिंयों में अपने स्वाविवेक से उससे निपटने एवं आत्म रक्षा करने की प्रेरणा पूरे ज़िले में संचालित छात्र छात्रांओ और पुलिस के बीच स्कूल एवं कन्या छात्रावासो में जाकर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में दो टीमो का गठन किया गया है।
ज़िसकी प्रभारी निरीछक रीता सिंह. उप.निरी.श्रद्धा शुक्ला, रूबी चौहान,नीतू खटीक ,अाकांछा उरमालिया, रजनी समाधिया ज़िन्होने हटा एवं दमोह के स्कूल और छात्रावासो में जाकर महज एक सप्ताह से भी कम समय में लगभग एक दर्जन स्कूलो में जाकर आत्म रक्षा एवं माहिलांओ संवंधि हेल्प लाइनो जैसे 1090,1098,100, की जानकारी एवं उनके उपयोग समझाये।नाबालिक छात्रांओ के ऊपर जिस तेजी से अपराध बड़ रहे है उसको देखते हुये ये पहल कारगर हो सके इसी को देखते हुये और उनसे बचाव के लिये ये जनसंवाद आयोजित किये जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से खास तौर पर बच्चिंयों पर होने वाले अपराधो में कमी आयेगी


No comments:
Post a Comment