Wednesday, 15 November 2017

आपसी द्वन्द में घायल बाघ का उपचार जारी 
पन्ना | 15-नवम्बर-2017
 
   पन्ना टाईगर रिजर्व में लगभग एक सप्ताह पूर्व अन्य बाघ से द्वन्द होने के कारण नर बाघ टी-3 को मानीटरिंग पार्टी द्वारा घायल अवस्था में देखा गया। इस बाघ की नाक एवं आंख के बीच मुंह पर मुख्य घाव के निशान पाए गए हैं। जिसका उपचार पन्ना टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेन्सिक एण्ड हेल्थ के वन्यप्राणी चिकित्सकों का मार्गदर्शन समय-समय पर लिया जा रहा है।
   क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व ने बताया है कि बाघ की स्थिति सुधार की ओर है एवं जबलपुर के वन्यप्राणी चिकित्सकों को भी उपचार हेतु आमंत्रित किया गया है। बाघ टी-3 पेंच टाईगर रिजर्व से 9 नवंबर 2009 को पन्ना टाईगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थापना योजना के अन्तर्गत पहले नर बाघ के रूप में लिया गया था, उस समय बाघ की आयु लगभग 6 से 7 वर्ष आंकी गयी थी। वर्तमान में बाघ की आयु लगभग 14 से 15 वर्ष है

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...