Monday, 4 March 2019

महा शिवरात्रि पर आयोजन

पिपलेश्वर धाम से निकली शिवजी की बारात, लोगों ने किया जगह जगह स्वागत

मड़ियादो- महाशिवरात्रि पर्व पर समूचा क्षेत्र शिव पार्वती की भक्ति में लीन है सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था में  डूबे लोग देवालयों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शिव पार्वती विवाह कर त्योहार मना रहे हैं।
मड़ियादो के सबधारा नाला स्थित देव श्री पिपलेश्वर धाम में भी आज महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा,यज्ञ के बाद  शिवजी की बारात निकाली गई ढोल नगाड़ों के साथ युवा और शिव भक्त शिव जी के बाराती बन कर गौरवान्वित हुए ,शिव जी का किरदार निभा रहे पंडित नारायण शंकर मिश्रा की लोगो ने जगह जगह आगवानी कर पूजा अर्चना कर दूल्हा रूप में  तिलक किया। इस बार महाशिवरात्रि पर्व
फाल्गुन मास के सोमवार को पढ़ने के कारण विशेष फलदायी है, मान्यता है कि सेकड़ो साल बाद यह मुहूर्त बनता है।क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा पाठ और उपासना का माना जाता है।
ग्राम के मोटेमहादेव मंदिर और बस स्टैंड के शिव जी मन्दिर में भी महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष आयोजन किये गए हैं।

No comments:

Post a Comment

लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"

जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...