| मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह-निकाह योजना का मिलेगा लाभ प्रदेश के सूखाग्रस्त जिलों के किसानों को अपनी बेटियों की शादी घर से कराने पर भी राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह-निकाह योजना का लाभ मिलेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि सूखा प्रभावित जिलों के किसानों को योजना का लाभ लेने के लिये सामूहिक विवाह-निकाह समारोह में बेटियों की शादी करवाने की बाध्यता नहीं होगी। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं निःशक्त-जन कल्याण अशोक शाह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 में अशोकनगर, दमोह, ग्वालियर, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़ और विदिशा जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। इन जिलों के किसानों को बेटियों की शादी में मदद करने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन जिले के कलेक्टर और संयुक्त संचालक/ उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के कार्यालय में प्राप्त किये जाएंगे। |
| |
Tuesday, 8 May 2018
सूखा प्रभावित किसान घर से भी कर सकते हैं बेटी की शादी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लमती नाला पुल निर्माण से आसान हुआ सफर "खुशियों की दास्तां"
जिलें की हटा तहसील मुख्यालय के मड़ियादो-चोरईया मुख्य मार्ग के बीच लमती नाला पुल के निर्माण से अब इस क्षेत्रवासियों को छतरपुर और टीकमगढ़ सहित ...
-
दमोह/ भविष्य की राह में रोड़ा बन रहा पथरीला मार्ग और दो रोटियां संग परोस रहे पानी जैसी सब्जी @यूसुफ पठान पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क


No comments:
Post a Comment