धूम धाम से निकला मुहम्मदी जूलूस
शामिल हुए डॉ रामकृष्ण कुसमरिया
दमोह/मड़ियादो -पैगंबर-ए-इस्लाम की यौम-ए-पैदाइश का पर्व ईद मिलादुन्नबी शनिवार 2 दिसंबर को बड़े अकीदत के साथ मनाया गया । शुक्रवार से ही जगह-जगह महफिल-ए-मिलाद की गई । घरों, मस्जिदों में मिलाद की महफिल, कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी, नात ख्वानी शुरू हो चुकी है। मस्जिदों और दरगाहों को फूलों, झालरों, गुब्बारों आदि से सजाया गया है।
मिलादुन्नबी यानी इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख को मनाया जाता है। मक्का शहर में 571 ईसवी को पैगम्बर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल. का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है।हजरत मुहम्मद सल्ल. ने ही इस्लाम धर्म की स्थापना की है और ये इस्लाम के आखिरी नबी हैं, आपके बाद अब कायामत तक कोई नबी नहीं आएंगे।
कोमी एकता मिली देखने
कस्बे में मुहम्मदी जलसे में कोमी एकता देखने मिली यहां हमेसा की तरह हिन्दू भाई जलसे में शामिल रहे। और जगह-जगह जुलूस का इस्तकवाल किया।

No comments:
Post a Comment